Chhattisgarh के Achanakmar Tiger Reserve (ATR) में हाल ही में melanistic leopard (Black leopard) की उपस्थिति की पुष्टि हुई है। Achanakmar Tiger Reserve में लगे वन विभाग के कैमरों में इस दुर्लभ तेंदुए की तस्वीरें कैद हुईं। वन मंत्री केदार कश्यप ने लिखा कि ये melanistic leopard की तस्वीरें Chhattisgarh के लिए बड़ी उपलब्धि हैं।
ATR प्रबंधन के संरक्षित प्रयासों और उपयुक्त पर्यावास ने इस दुर्लभ लेपर्ड की प्रजाति के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। रिजर्व में वन्यजीवों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए किए गए उपायों ने इस उपलब्धि को संभव बनाया है।
मेलनिस्टिक लेपर्ड को सामान्यतः ‘ब्लैक पैंथर‘ के नाम से भी जाना जाता है। इनके शरीर पर काले रंग की अत्यधिक उपस्थिति होती है, जिससे इनका रंग गहरा काला दिखाई देता है। यह म्यूटेशन जेनेटिक कारणों से होता है और इनकी संख्या बहुत कम होती है।

पर्यावरणविदों ने इस खोज को वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया है। यह दर्शाता है कि संरक्षण के सही प्रयास और उचित पर्यावास प्रबंधन से दुर्लभ और लुप्तप्राय प्रजातियों को भी बचाया जा सकता है।
READ MORE: Gondia-Chanda railway लाइन पर तेज रफ्तार ट्रेनों की चपेट में…
अचानकमार टाइगर रिजर्व में वनों की सुरक्षा, शिकार पर नियंत्रण, और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के लिए विशेष उपाय किए जा रहे हैं। इसके अलावा, स्थानीय समुदायों के साथ मिलकर काम करने और जागरूकता बढ़ाने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।
इसके साथ ही, ATR में पर्यटन को बढ़ावा देने और पर्यटकों को वन्यजीवों के प्रति जागरूक करने के लिए भी योजनाएँ बनाई जा रही हैं।
Source: Arun Sao Ji