Jungle Tak

Chhattisgarh के Achanakmar Tiger Reserve में melanistic leopard की उपस्थिति की पुष्टि

Chhattisgarh के Achanakmar Tiger Reserve (ATR) में हाल ही में melanistic leopard (Black leopard) की उपस्थिति की पुष्टि हुई है। Achanakmar Tiger Reserve में लगे वन विभाग के कैमरों में इस दुर्लभ तेंदुए की तस्वीरें कैद हुईं। वन मंत्री केदार कश्यप ने लिखा कि ये melanistic leopard की तस्वीरें Chhattisgarh के लिए बड़ी उपलब्धि हैं।

ATR प्रबंधन के संरक्षित प्रयासों और उपयुक्त पर्यावास ने इस दुर्लभ लेपर्ड की प्रजाति के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है रिजर्व में वन्यजीवों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए किए गए उपायों ने इस उपलब्धि को संभव बनाया है।  

मेलनिस्टिक लेपर्ड को सामान्यतःब्लैक पैंथरके नाम से भी जाना जाता हैइनके शरीर पर काले रंग की अत्यधिक उपस्थिति होती है, जिससे इनका रंग गहरा काला दिखाई देता हैयह म्यूटेशन जेनेटिक कारणों से होता है और इनकी संख्या बहुत कम होती है 

Black Leopards in India I Myths around Black Panther
A melanistic leopard

पर्यावरणविदों ने इस खोज को वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया हैयह दर्शाता है कि संरक्षण के सही प्रयास और उचित पर्यावास प्रबंधन से दुर्लभ और लुप्तप्राय प्रजातियों को भी बचाया जा सकता है।  

READ MORE: Gondia-Chanda railway लाइन पर तेज रफ्तार ट्रेनों की चपेट में…

अचानकमार टाइगर रिजर्व में वनों की सुरक्षा, शिकार पर नियंत्रण, और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के लिए विशेष उपाय किए जा रहे हैंइसके अलावा, स्थानीय समुदायों के साथ मिलकर काम करने और जागरूकता बढ़ाने के प्रयास भी किए जा रहे हैं 

इसके साथ ही, ATR में पर्यटन को बढ़ावा देने और पर्यटकों को वन्यजीवों के प्रति जागरूक करने के लिए भी योजनाएँ बनाई जा रही हैं 

Source: Arun Sao Ji

Exit mobile version